वाराणसी में आधिकारिक तौर पर देव दीपावली और गंगा महोत्सव की घोषणा हो गई है. ज़िलाधिकारी एस.राजलिंगन ने बताया कि 12 नवंबर तक काशी गंगा महोत्सव और 15 नवंबर को देव दीपावली का भव्य आयोजन काशी के समस्त घाटों पर किया जाएगा. इस दौरान काशी में कई मंत्री, अफसर, गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे. इसको लेकर तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं.

