Firozabad Fashion Market: शादी पार्टी में सबसे अलग दिखने की चाह हर किसी की होती है. इसलिए महिलाएं मार्केट से अलग तरह के कपड़े, ज्वैलरी और श्रंगार खरीदकर पहनती हैं. शादियों में महिलाएं ज्वैलरी भी खूब पहनना पसंद करती हैं, लेकिन यूपी के शहर फिरोजाबाद में बेहद कम दामों में सुंदर और आकर्षक ज्वैलरी मिलती है.

