Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में अलग-अलग जगह पर बहुत से मंदिर और मठ स्थित है. इन सभी की अपनी अलग कहानी और अपनी अलग मान्यताएं हैं. ऐसा ही एक मठ महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया में मौजूद है. यहां स्थित मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापित है. यह मंदिर इतना प्राचीन है कि इसके स्थापना के बारे में किसी को भी सटीक जानकारी नहीं है. यहां महाराजगंज जिले के अलावा अन्य दूसरे जगह से भी श्रद्धालु आते हैं.

