उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में किसानों ने कालानमक धान की खेती शुरू कर दी है, जिससे क्षेत्र की कृषि क्षेत्र में नया बदलाव आ रहा है. कृषि विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप बिसेन के अनुसार, इस धान की बढ़ती मांग के कारण अब खीरी जिले के किसान भी इसे उगाने में रुचि दिखा रहे हैं. ये धान विशेष रूप से अपनी अद्भुत खुशबू के लिए प्रसिद्ध है, जिससे ये बाजार में अन्य चावलों से अलग नजर आता है.

