कृषि विभाग के उपनिदेशक आरएन सिंह ने बताया कि मूंगफली की खेती खरीफ और जायद की फसलों के दौरान की जाती है. खरीफ मौसम में 200 हेक्टेयर और जायद में मूंगफली की खेती करीब 12,500 हेक्टेयर में की जाती है. एक क्विंटल मूंगफली की पैदावार होने पर किसान को करीब 7 हजार की आय होती है. मूंगफली की खेती के लिए दोमट मिट्टी उपयुक्त है.

