Public Opinion: उत्तर प्रदेश के मझवां विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की. इस सीट पर सपा और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर थी. सपा से डॉ. ज्योति बिंद और बीजेपी से सुचिस्मिता मौर्य मैदान में थी. कांटे की टक्कर में सुचिस्मिता मौर्य ने 4936 वोट से चुनाव जीतकर बीजेपी का परचम लहराया है. बीजेपी प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य को 77503 और डॉ. ज्योति बिंद को 72567 मत प्राप्त हुए. सुचिस्मिता मौर्य की जीत के बाद लोकल 18 की टीम ने जनता से बातचीत की. पड़री बाजार में बातचीत के दौरान लोगों ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का नारा प्रभावी रहा. पीडीए का नारा ढीला पड़ने की वजह से जीत मिली.

