Basti News: विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण पांडेय ने LOCAL 18 से बातचीत में बताया कि एक ही कमरे में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को पढ़ाना बेहद मुश्किल है. उस पर दो आंगनबाड़ी केंद्र, किचन और स्टोर रूम भी उसी कमरे में संचालित हो रहा है, ऐसे में बच्चों को पढ़ाई का माहौल कैसे मिल सकता है.

