Noida News : एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर शुक्रवार शाम छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट और फायरिंग में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली एमिटी यूनिवर्सिटी के पास रेड लाइट पर चलाई गई. घायल छात्र को निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया है. थाना सेक्टर 126 पुलिस और आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

