यूपीसिडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने बताया कि जो भी औद्योगिक भूखंड प्राधिकरण के हैं, उनको वन मैप पोर्टल पर डाल दिया गया है. यहां से औद्योगिक प्लॉट का लोकेशन सहित इमेज भी उद्यमी देख सकते हैं. जीआईसी से सभी भूखंडों को इंटीग्रेटेड भी किया गया है. कानपुर के अलग-अलग क्षेत्र से कुल 196 औद्योगिक भूखंड लिए गए हैं, जिसकी बिक्री होनी है.

