सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है. अब खेती के बाद सिंचाई की समस्या से परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सरकार ने किसानों को सोलर पंप देकर उनकी परेशानियों का समाधान कर रही है. सूर्य की असीम ऊर्जा का लाभ उठाते हुए किसान सोलर पंप से बिना किसी बाधा के अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे और बिजली बिल से भी मुक्ति पा सकेंगे. यह योजना ना केवल किसानों की सिंचाई की समस्या को दूर करने में सक्षम होगा, बल्कि उन्हें बिजली के खर्चों से भी मुक्ति मिल जाएगी.
