Wheat Farming: वायुमंडल में ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड और हीलियम सहित अन्य कई गैस पाई जाती हैं. इसके अलावा भारी मात्रा में नाइट्रोजन भी पाया जाता है. ऑक्सीजन मानव जीवन के लिए सबसे जरूरी है जबकि पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए नाइट्रोजन की आवश्यकता होती है. लेकिन वायुमंडल में नाइट्रोजन मौजूद होने के बावजूद भी पौधे इसे ग्रहण नहीं कर पाते, लेकिन उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा जैविक उत्पाद तैयार किया है जो वायुमंडल में मौजूद नाइट्रोजन को पौधों के ग्रहण करने के लिए तैयार करता है.

