Mirzapur News: यूपी के मिर्जापुर में धान की कटाई होने वाली है. ऐसे में उप कॄषि निदेशक विकेश पटेल ने कहा कि पराली जलाने से खेतों की उर्वरक शक्ति प्रभावित होती है. किसान पराली जलाने की बजाय डी-कंपोजर की मदद से उसका खाद बना सकते हैं. वहीं, ज्यादा होने पर गौशाला में दान कर सकते हैं.

