Deepotsav in Ayodhya: डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की तरफ से दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए राम की पैड़ी के घाटों पर मार्किंग का कार्य शुरू कर दिया है. बुधवार को कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के दिशा-निर्देश में विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव मोहम्मद सहील ने दूसरी बार मार्किंग की कमान संभाली.

