झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे में जो दस बच्चों की मौत हुई थी वे सभी उस समय एनआईसीयू के पलगों से लगे इनक्यूबेटर में थे. किसी को उम्मीद नहीं थी किसी उपकरण की में शॉर्ट सर्किट होने का खामियाजा इन नवजात शिशुओं को भुगतना पड़ेगा जिन्हें खुद खास देखभाल के लिए इनक्यूबेटर में रखा जाता है. इनक्यूबेटर वह खास उपकरण होता है जो नवजात या असामान्य नवजात शिशु की देखभाल के लिए खास तौर से डिजाइन किया जाता है.

