Chilli Farming In Sugarcane Field : जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि हरी मिर्च किसानों को कम लागत में अच्छा उत्पादन देती है. नवंबर के महीने में किसान गन्ने की 2 लाइनों के बीच हरी मिर्च की खेती कर सकते है. हरी मिर्च की कई ऐसी किस्में हैं, जिनको उगाकर किसान कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

