Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला के विकासखंड झंझरी में एक ग्राम पंचायत पूरे तिवारी है. इस गांव की किरण मिश्रा और उनकी बेटी ने गांव में महिलाओं को सशक्त बनाते हुए एक उल्लेखनीय उद्यम स्थापित किया है. हाउसवाइफ रहते हुए भी किरण मिश्रा ने ‘श्री राधा समूह’ नामक एक महिला-स्वरोजगार समूह की स्थापना की.

