करवा चौथ को लेकर गोरखपुर का बाजार सज चुका है. गोरखपुर के बाजारों में 5 हजार से लेकर 50 हजार तक के लहंगे उपलब्ध हैं. मल्टीलेयर, बनारसी, प्रिंटेड और शरारा कट लहंगों की खास वैरायटी से बाजार सजा हुआ है.पत्नियों के लिए गिफ्ट खरीदने में पति भी पीछे नहीं हैं. इस बार रिंग और नेकलेस की सबसे ज्यादा मांग है. वहीं100 रुपए से शुरू होने वाली यह चूड़ियां हजार रुपए तक बिक रही है.

