गोरखपुर में वन विश्वविद्यालय स्थापित होना है. इसको लेकर 50 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी. वही जमीन की तालाश जिला वन अधिकारी विकास यादव और एसडीएम सह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी ने शुरू कर दी है. इस विश्वविद्यालय का प्रमुख आकर्षण उसका अनूठा शिक्षण मॉडल होगा. छात्राें को शोध करने का पूरा अवसर मिलेगा.

