Sambhal Violence: संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया के साथ एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में बताया कि हिंसा में घायल हुए दारोगा दीपक राठी ने 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिनमें सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे बेटे सुहेल इकबाल का नाम शामिल है. उन्होंने कहा, “इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने भीड़ को भड़काकर हिंसा को अंजाम दिया.”

