Dev Diwali 2024 Kashi : काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शम्भू कुमार ने बताया कि ऐसी धार्मिक मान्यता है कि देव दिवाली के दिन काशी में गंगा तट पर सभी देवी देवता दीपदान करने आते हैं. यही वजह है कि इस दिन देशभर से श्रद्धालु यहां आते हैं और गंगा तट पर दीपदान करते हैं, लेकिन जो श्रद्धालु इस दिन यहां नहीं आ पाते वो काशी विश्वनाथ धाम में अपने पितरों के लिए दीपदान कर सकते हैं.

