Wheat Farming Tips: धान की कटाई के बाद रबी फसलों की खेती का सीजन शुरू हो गया है. रबी फसलों में किसान मुख्य तौर पर गेहूं की खेती करते हैं. गेहूं की खेती का पहला चरण 25 अक्टूबर से 10 नवंबर तक होता है. वहीं दूसरी चरण 11 नवंबर से 25 नवंबर तक और तीसरा चरण 26 नवंबर से 25 दिसंबर तक रहता है. गेहूं की बुवाई करते समय बीज की मात्रा, बीज की गुणवत्ता और बुवाई के तरीकों पर विशेष तौर पर ध्यान देने की जरूरत है. एक्सपर्ट का कहना है कि अगर सही मात्रा में बीज की बुवाई की जाए तो किसानों को अच्छा उत्पादन मिलेगा. (रिपोर्टः सिमरनजीत सिंह/ शाहजहांपुर)

