Prevention Of Diseases In Paddy: कृषि रसायन विभाग के एचओडी प्रो. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि धान की फसल तैयार होने के समय किसानों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. धान की फसल में फफूंद रोग या कीट लगने की अधिक संभावना रहती है और समय पर उपचार बेहद जरूरी है. फसल में दवाओं का छिड़काव सुबह या शाम ही करना चाहिए.

