उत्तर प्रदेश के डसना मंदिर के महंत यति नरसिंहा नंद के विवादित बयान के बाद महाराष्ट्र के अमरावती जिले में तनाव का माहौल है. बाताया जा रहा है कि मुस्लिम संगठन के लोगों ने थाने का घेराव किया, आफआईआर दर्ज के लिए ज्ञापन सौंपा. कुछ आसामाजिक तत्वों ने पुलिस थाने पर हमला कर दिया. इसमें 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं, गाजियाबाद के डसना मंदिर परिसर के पास भी दूसरे समुदाय के कुछ लोग दिखे थे.

