Stubble Burning: बाराबंकी जिले के किसानों को पराली जलाने की समस्या से निपटने और ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे कारोबारों को बढ़ावा देने के लिए बायो फ्यूल सर्कल के बायोमास बैंक ने एक नई पहल की है. यह पहल उस समय की गई जब पराली जलाने का मौसम शुरू हुआ है. इस लिहाज से ये और भी फायदेमंद है.

