उत्तर प्रदेश सरकार पशुपालकों की आर्थिक सुरक्षा और आय बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाएं पेश कर रही है. इन्हीं में से एक है ‘राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना,’ जो पशुपालकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इस योजना के तहत, किसान अपने पशुओं का बीमा कराकर उन्हें होने वाले किसी भी संभावित नुकसान से आर्थिक रूप से सुरक्षित रह सकते हैं. अगर आप पशुपालन करते हैं, तो यह योजना आपकी आय को दोगुना करने और जोखिमों से बचाने का सुनहरा मौका है. आइए जानते हैं, इस योजना के अनगिनत फायदों और इसके तहत मिलने वाले लाभों के बारे में.

