Pilibhit News : दरअसल पूरा मामला पीलीभीत के हज़ारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कबीरगंज गांव का बताया जा रहा है. जहां की रहने वाली आरती देवी मंगलवार अपने पालतू पशुओं के लिए पास के खेत से चारा काटने गई थी. इसी दौरान गन्ने के खेत में छिपा बाघ उसपर हमलावर हो गया.

