Tailor Scissors Price: जब भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की बात होती है, तो अक्सर खेल सामग्री की चर्चा होती है. लेकिन मेरठ की एक और विशेष पहचान है जो सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है और वह है कैंची उद्योग. विश्वभर में मेरठ की कैंची की काफी मांग है और इसे उच्च गुणवत्ता और धार के लिए जाना जाता है. Local18 टीम ने मेरठ के कारीगरों और व्यापारियों से इस प्राचीन परंपरा पर खास बातचीत की. (रिपोर्टः विशाल / मेरठ)

