Firozabad News: फिरोजाबाद एसीएमओ डॉ पवन कुमार ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए कहा कि फिरोजाबाद के शहरी इलाकों में मरीजों की स्वास्थ सेवाओं को बेहतर करने के लिए आरोग्य मंदिर खोले जा रहे हैं. जिससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर लोगों को प्राथमिक उपचार की सुविधा इस आरोग्य मंदिर में लोगों को मिल सकेगी
