Phulpur Assembly By-Election: प्रयागराज जिले की फूलपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. नामांकन वापसी के बाद फूलपुर सीट पर बीजेपी और इंडिया गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी, बसपा, चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी के साथ ही कांग्रेस के बागी उम्मीदवार सुरेश चंद्र यादव समेत कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे है.

