एक तरफ जहां दिल्ली सरकार ने स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है. वहीं दूसरी तरफ नोएडा-गाजियाबाद के बच्चे अब भी स्कूल जाने को मजबूर हैं. ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या ये जहरीली हवा केवल दिल्ली के बच्चों को ही नुकसान पहुंचाएगी. क्योंकि नोएडा-गाजियाबाद में अभी भी एहतियात के तौर पर कोई कदम नहीं उठाए गए हैं.

