Bahraich Violence Latest Update : उत्तर प्रदेश के बहराइच में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा में मारे गए युवक राम गोपाल मिश्रा के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश बहराइच में कैंप कर रहे हैं. यूपी एसटीएफ के एडिशनल एसपी सत्यसेन यादव, लाल प्रताप, डीके शाही भी बहराइच पहुंच गए हैं.

