Water Lamp in Diwali Market Bareilly: दुकान के मालिक विशाल तलवार ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि उनके पास दीवाली के लिए हर तरह की सजावटी वस्तुएं और अनोखे आइटम्स उपलब्ध हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा पानी वाले दीये की हो रही है, जो बाजार में धूम मचा रहा है. दीवाली पर घर की सजावट के लिए ग्राहकों की पहली पसंद बन चुका यह दिया खासतौर से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

