Pratapgarh News : यूपी के प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली के अमांवा गांव में खेत में तीन दिन पहले रामफेर वर्मा की लाश मिली थी. मृतक की पत्नी ने अपने दामाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था. पुलिस की जांच में मृतक का कातिल उसका बेटा निकला. हत्या की वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई.

