Rampur News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मछुआरा समुदाय के लोगों को आर्थिक उत्थान और रोजगार सृजन की दिशा में एक पहल की गई है. ऐसे में रामपुर मत्स्य विभाग द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है. जहां इस बहुउद्देशीय योजना के तहत आनलाइन पोर्टल पर लाभार्थी आवेदन कर सकते हैं.

