Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र में आए दिन दो युवक राह चलती युवतियों पर गंदे कमेंट्स करते थे. जब पुलिस को इस घटना की शिकायत मिली, तो थाने की महिला सब-इंस्पेक्टर को सिविल ड्रेस में मौके पर भेजा गया. जब महिला सब-इंस्पेक्टर वहां पहुंचीं, तो आरोपियों ने उन पर भी अभद्र टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं.

