Lakhimpur Khiri News: विनोद कुमार यादव बताते हैं कि कृषि विभाग में पंजीकृत किसान यहां से मटर के बीज ले सकते हैं. इसके लिए उन्हें नगद रूप में तुरंत 50% तक का अनुदान भी मिल जायेगा. साथ ही वह बताते हैं कि जो बीज बाहर बाजार में महंगे दामों में मिल रहे हैं. वही बीज सभी राजकीय कृषि केंद्र पर 50% अनुदान पर उपलब्ध है.

