Breaking
Sat. Aug 15th, 2026

UP Police Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है. इसमें 1,74,000 परीक्षार्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट के लिए सफल हुए हैं. इन सफल छात्रों को आगे क्या करना होगा इस बारे में लोकल 18 से बात करते हुए पुलिस भर्ती परीक्षा के एक्सपर्ट ने कुछ जरूरी बातें बताई है. लोकल 18 से बात करते हुए इमरान खान ने बताया कि यूपी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था. जो भी परीक्षार्थी सफल हुए हैं आज उनके मां-बाप की उम्र 5 वर्ष बढ़ गई क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस में खासकर आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोग ही जाते हैं. ऐसे में इन छात्रों को परीक्षा में सफल होने पर उत्साहित होने के साथ ही फिजिकल टेस्ट पर भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

By

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *