Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी की आशंका बनी रहती है. कई दुकानदार मिलावटखोरी में पकड़े भी जाते हैं. ऐसे में अब इस मिलावटखोरी को रोकने के लिए कड़ा नियम बनाया जा रहा है. इस नियम के तहत दुकानदारों पर अब खाद्य पदार्थों में मिलावट किए जाने पर उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा. जिला प्रशासन ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी जारी की है कि ऑफ लेबल कीटनाशकों के प्रयोग पर भारी जुर्माना देना होगा. इसके लिए गैर संस्तुत कीटनाशकों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है. जो लोग इस गैर संस्तुत कीटनाशकों का दुरुपयोग करते हुए पाए जाएंगे उन पर जुर्माना लगाया जाएगा. (रिपोर्टः विशाल तिवारी/ सुल्तानपुर)

By

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *