Job News: उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देश अनुसार क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा मेरठ के मवाना क्षेत्र में एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. पहली बार 10000 से अधिक युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए टारगेट रखा गया है. इसमें 50 से अधिक कंपनियां आएगी.

