Sheep Rearing Business Tips: यूपी के लखीमपुर जिले में युवा किसान सूरज पाल करीब 5 सालों से लगातार भेड़ पालन कर रहे हैं. भेड़ पालन करने से उन्हें अच्छा खासा मुनाफा भी हो रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों की संख्या में किसान भेड़ पालन कर बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं. भेड़ों का इस्तेमाल मांस के व्यापार के अलावा ऊन, खाद, दूध, चमड़ा जैसे कई सारे उत्पाद बनाने में किया जाता है, इससे किसानों को भारी मुनाफा हासिल हो रहा है. (रिपोर्टः अतीश त्रिवेदी/ लखीमपुर खीरी)

