Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के प्रथम तल के निर्माण में बदलाव लाया जा रहा है. यह बदलाव राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में लिया गया है. अब प्रथम तल पर मकराना के पत्थर लगाए जाएंगे. इस बात की जानकारी खुद भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष निरूपेंद्र मिश्र ने दी है.

