उन्नाव सदर कोतवाली के किला क्षेत्र में 10 नवंबर की सुबह कुछ लोगों ने क्लाइंट बनकर इनकम टैक्स के वकील सैयद कैमूल हसन जैदी के घर बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इसके बाद एसपी उन्नाव दीपक भूकर ने घटना के खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया था. पुलिस और एसओजी की टीम ने करीब 36 घंटे के अंदर लूट के 3 आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. वहीं आरोपियों की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर आज 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

