मुंबई में हुए बाबा सिद्दीकी मर्डर केस और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी वाले मामले को लेकर पूछे गए एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए टीवी सीरियल महाभारत में गुरु द्रोणाचार्य की भूमिका वाले सुरेंद्र पाल ने कहा कि बॉलीवुड किसी से नहीं डरता. मुंबई पुलिस पूरी तरह से काफी सक्षम है. उन्हें महाराष्ट्र पुलिस पर पूरा भरोसा है.

