Green Chillies Varieties: अक्टूबर के महीने में किसान हरी मिर्च की फसल उगाते हैं. हरी मिर्च की फसल से बेहतर उत्पादन लेने के लिए किसानों को उन्नत किस्म का चयन करना चाहिए. जिला उद्यान अधिकारी डॉ पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि हरी मिर्च की बहुत सी ऐसी किस्म है जो एक हेक्टेयर से 40 से 45 टन तक उत्पादन देती है.

