Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. आयकर विभाग की ओर से एक ऐसे व्यक्ति को नोटिस मिला है, जिनके पास फूटी कौड़ी तक नहीं है. पतरेगवां के रहने वाले मेवालाल एक चाय की दुकान पर काम करते हैं, जिन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से नोटिस मिला है. मेवालाल चाय की दुकान पर अपनी जिंदगी का आखिरी वक्त काट रहे हैं.

