राशन कार्ड धारकों के लिए एक जरूरी सूचना है. जिले में अभी भी बहुत से कार्ड धारक ऐसे हैं, जिनका ई-केवाईसी नहीं हुआ है. उन्हें दिसंबर महीने तक ई-केवाईसी करने का आखिरी समय दिया गया है. इसके बावजूद यदि ई-केवाईसी नहीं कराया तो उन्हें राशन से वंचित कर दिया जाएगा. खाद्य वितरण में हो रही धांधली की वजह से विभाग की तरफ से यह कदम उठाया गया है.

