धान की फसल अब कटाई के अंतिम चरण में पहुंच गई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि फसल कटने के बाद, किसान अक्सर पराली जलाने की प्रवृत्ति में होते हैं, जो न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि उनकी कृषि उत्पादकता को भी प्रभावित करता है? इस समस्या का एक अनूठा समाधान है—डीकंपोजर कैप्सूल! इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि कैसे डीकंपोजर कैप्सूल का उपयोग करके किसान न केवल पर्यावरण की सुरक्षा कर सकते हैं, बल्कि अपनी फसल की गुणवत्ता और पैदावार को भी बढ़ा सकते हैं.

