Rampur News: रामपुर में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं के बीच, जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. अब ऐसे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा, जो पराली जलाते हैं. डीएम जोगिंदर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पराली जलाने पर न केवल जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि किसानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. (रिपोर्टः अंजू/ रामपुर)

