Barabanki News: यूपी के बाराबंकी में किसान प्याज की खेती कर तगड़ी कमाई कर सकते हैं. बाराबंकी उद्यान विभाग द्वारा इस बार 325 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खेती करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही किसानों को 12 हजार रुपए का अनुदान बीज के रूप में दिया जाएगा.

