Preparations For Deepotsav In Ayodhya: दीपोत्सव में अयोध्या के धर्मपथ और राम पथ को लाइटों से जगमग किया जाएगा. इसके लिए लखनऊ के ताज रेडियो एंड इलेक्ट्रिक कंपनी को लाइटिंग की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं 70 से अधिक इलेक्ट्रीशियन लाइटों को तैयार करने का कार्य कर रहे हैं. दो किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में भव्य लाइटिंग की व्यवस्था के लिए तैयारी की जा रही है.

